तीव्र गति से जनसंख्या की वृद्धि उसकी माँग तथा जल के असमान वितरण के कारण जल की प्रति व्यक्ति उपलब्धता दिनों दिन कम होती जा रही है।
इतना ही नहीं, सीमित उपलब्ध जल संसाधन औद्योगिक, कृषि और घरेलू निस्सरणों से प्रदूषित होता जा रहा है और जल की गुणवत्ता में ह्रास हो रहा है।
इस कारण उपयोगी जल संसाधनों की उपलब्धता और सीमित होती जा रही है। लगभग 90% जल का उपयोग सिंचाई (Irrigation) के लिए होता है।
भारत के लगभग सभी राज्यों में सिंचित क्षेत्र बढ़ाने की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं के लिए संतुलित तथा पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए जल का संरक्षण जरूरी है।