लोकतंत्र (Democracy) में शासन प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप में होता है।
प्रत्यक्ष प्रजातंत्र (Direct democracy) : जब लोग प्रत्यक्ष रूप से शासन के कार्यों में सार्वजनिक मामलों एवं नीति निर्माण में भागीदारी निभाते हैं और अपनी सहमति या असहमति देते हैं तो प्रत्यक्ष प्रजातंत्र कहलाता है।
प्रत्यक्ष प्रजातंत्र (Direct Democracy) के गुण निम्नलिखित है—
- सरकार की लोकप्रियता में वृद्धि होती है।
- सरकार के आय-व्यय में कमी होती है।
- दलगत राजनीति के दोष कम देखने को मिलते है।
- प्रत्यक्ष प्रजातंत्र के देशों में भ्रष्टाचार कम होते हैं।
- प्रत्यक्ष प्रजातंत्र में निर्णय प्रक्रिया आसान होती है।