परमाणु युद्ध (Nuclear war) : जिस युद्ध में शत्रु को नुकसान पहुँचाने के लिए परमाणु हथियारों का उपयोग किया जाता है उसे परमाणु युद्ध कहते हैं।
परमाणु युद्ध का प्रभाव मानव जीवन पर व्यापक रूप से पड़ता है। परमाणु अस्त्र न केवल युद्ध में लड़ने वाले देशों का बल्कि मानव मात्र का विनाश कर सकते हैं।
परमाणु बम का प्रयोग यदि एक बार किया जाता है तो कई बार दुनिया को नष्ट कर सकता है।
यदि एक बार परमाणु बम का प्रयोग किया गया तो बम गिरने से रेडियोधर्मिता के बादल इतने तेजी से उठेंगे कि सुदुर स्थानों में रहने वाले करोड़ों लोग भी मारे जा सकते हैं। यदि परमाणु युद्ध हुआ तो पूरी मानव जाति नष्ट हो जाएगी।