लोकतंत्र (Democracy) में मतदान एक महापर्व होता है जिसमें सभी मतदाता भाग लेकर अपने कीमती मत का दान या प्रयोग करते हैं और देश के प्रतिनिधि को चुनते हैं।
भारत जैसे दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में मतदान का बहुत महत्त्व है जो निम्नलिखित हैं—
- मतदान देश का भविष्य तय करता है।
- मतदान जनप्रतिनिधि का निर्वाचन करता है।
- मतदान ही देश की सरकार तय करता है।
- मतदान देश में भ्रष्टाचार पर रोक लगाता है।
- मतदान नागरिकों को देश के प्रति जागरूक करता है।