हड़प्पावासियों द्वारा व्यवहृत सिंचाई के साधनों का उल्लेख करें।
538 views
0 Votes
0 Votes

हड़प्पावासियों द्वारा व्यवहृत सिंचाई के साधनों का उल्लेख करें।

1 Answer

0 Votes
0 Votes

प्राचीन काल में सिन्धु प्रदेश में वनस्पति प्रचुर मात्रा में थी जो वर्षा को आकर्षित करती थी।

यहाँ भवन निर्माण तथा ईंटें पकाने के लिए काफी लकड़ी उपलब्ध होती थी, परंतु कालांतर में कृषि विस्तार, बड़े पैमाने पर चराई तथा ईंधन की प्राप्ति के कारण प्राकृतिक वनस्पति नष्ट हो गई।

उन दिनों सिन्धु में प्रतिवर्ष बाढ़ आती थी जो अपने साथ इतनी अधिक जलोढ़ मिट्टी लाती थी जितनी की मिस्र में नील नदी भी नहीं लाती थी।

सिन्धु नदी को सिन्धु प्रदेश का वरदान समझा जाता था। लोग बाढ़ के मैदानों में गेहूँ तथा जौ बो देते थे और अगले वर्ष की बाढ़ से पहले अप्रैल मास में उसे काट लेते थे।

उस समय नहरें नहीं थीं। संभवतः नदी का पानी नालों के माध्यम से खेतों में सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाता था।

कुल मिलाकर हड़प्पावासी सिंचाई के लिए पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर थे।

RELATED DOUBTS

1 Answer
0 Votes
0 Votes
59 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES