1857 ई० के विद्रोह के सैनिक कारण क्या थे? 1857 Isvi Ke Vidroh Ke Sainik Karan Kya The?
48 views
0 Votes
0 Votes

1857 ई० के विद्रोह के सैनिक कारण क्या थे? 1857 Isvi Ke Vidroh Ke Sainik Karan Kya The?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

सन् 1857 ई० के विद्रोह का एक प्रमुख कारण सैनिकों में व्याप्त असंतोष था। सैनिकों का असंतोष ही विद्रोह का तात्कालिक कारण बना।

भारतीय सैनिकों को ऊँचे पद, वेतन और अन्य सुविधाओं से वंचित रखा गया था। उन्हें इच्छानुसार कभी भी नौकरी से निकाला जा सकता था।

लॉर्ड कैनिंग ने जेनरल सर्विस इनलिस्टमेंट एक्ट द्वारा भारतीय सैनिकों को समुद्र पार भेजने की व्यवस्था की।

यह भारतीयों के धर्म के खिलाफ समझी जाती थी। इससे भारतीय सैनिकों के भावनाओं को ठेस पहुँची।

1857 ई० में सैनिकों को एनफील्ड राइफल दी गई। इसके कारतूस को दाँत से काटना पड़ता था।

यह अफवाह फैली की इसमें गाय और सूअर की चर्बी मिली हुई है। इससे हिन्दू और मुस्लिम सैनिक भड़क उठे।

मार्च 1857 में वैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पाण्डे ने अपने अधिकारी की हत्या कर दी। इसके साथ ही पूरे भारत में विद्रोह भड़क उठा।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES