नगरीकरण का अर्थ क्या है? Nagarikaran Ka Arth Kya Hai?
131 views
1 Vote
1 Vote

नगरीकरण का अर्थ क्या है? Nagarikaran Ka Arth Kya Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

नगरीकरण (Nagarikaran) एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से नगरीय जीवन पद्धति का विकास होता है। नगरीय जीवन पद्धति से तात्पर्य नगर में निवास करने वाले लोगों के वस्त्र, आभूषण, खान-पान, बातचीत, संबंध व्यवहार पेशा इत्यादि से है।

नगरीकरण की प्रक्रिया में एक नगरीय समुदाय अस्तित्व में आता है। इस समुदाय के पास सुख-सुविधा के सभी आधुनिक साधन होते हैं। यहाँ यातायात एवं संदेश वाहक व्यवस्था विकसित होती है।

शिक्षा, ज्ञान, विज्ञान, चिकित्सा, इत्यादि से संबंधित अनेक संस्थाएँ होती हैं। आधुनिक साधन तथा बहुमंजिली इमारतें इसकी विशिष्टता होती है। जगह-जगह आवासीय कॉलोनी होती है।

जल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, सफाई, यातायात इत्यादि की देखरेख प्रशासन द्वारा की जाती है। 

नगरीकरण की प्रक्रिया में गाँव अपना स्वरूप खो देता है और वहाँ कृषि कार्य नहीं होता। जरूरी खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति खेतिहर इलाकों से होने लगती है।

भारत में नगरीकरण की प्रक्रिया हड़प्पा संस्कृति के समय से शुरू हुई जो आज भी जारी है। भारत की लगभग 28 प्रतिशत जनसंख्या का नगरीकरण हो गया है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
3 Votes
3 Votes
73 Views
1 Answer
7 Votes
7 Votes
162 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES