विश्व में जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए। Vishwa Mein Jansankhya Ka Vitran Aur Ghanatva Ko Prabhavit Karne Wale Karkon Ki Vivechana Kijiye
166 views
0 Votes
0 Votes

विश्व में जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए। Vishwa Mein Jansankhya Ka Vitran Aur Ghanatva Ko Prabhavit Karne Wale Karkon Ki Vivechana Kijiye 

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

विश्व की जनसंख्या (Population) के वितरण और घनत्व में काफी असमानता पायी जाती है। सन् 2007 में विश्व की अनुमानित जनसंख्या लगभग 6.7 अरब थी।

इसका 90% इसके 10% स्थल भाग में निवास करता है। विश्व की लगभग 60% जनसंख्या इसके दस सर्वाधिक आबादी वाले देशों में निवास करती हैं, इनमें से छः देश एशिया में है।

इनमें विश्व के सर्वाधिक लोग 132.18 करोड़ चीन में और दूसरा सर्वाधिक 121 करोड़ भारत में रहते हैं, और ये दोनों देश मिलकर संसार के 38% लोगों के निवास स्थान हैं।

विश्व की 60% जनसंख्या एशिया में और एशिया की दो-तिहाई जनसंख्या चीन और भारत में रहती है। जनसंख्या के घनत्व में भी असमानता पायी जाती है।

संयुक्त राज्य अमेरिका का उ० पू० भाग, यूरोप का उ० प० भाग तथा दक्षिणी, दक्षिणी-पूर्वी और पूर्वी एशिया विश्व के सबसे सघन आबाद क्षेत्र हैं और इनकी जनसंख्या का घनत्व 200 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी० से अधिक है।

इसके विपरीत, ध्रुवीय क्षेत्र, ऊष्ण और शीत मरुस्थल और विषुवत रेखीय उच्च वर्षा वाले क्षेत्र सबसे विरल जनसंख्या (एक व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० से कम) वाले प्रदेश हैं।

लोग ऐसे स्थानों पर बसना चाहते हैं, जहाँ उन्हें भोजन, पानी, घर बनाने के लिए चौरस भूमि और उपयुक्त जलवायु मिले।

जनसंख्या के वितरण और घनत्त्व को निम्नलिखित कारक प्रभावित करते हैं—

  • भौतिक कारक— जल की उपलब्धता, भू-आकृति, जलवायु, मिट्टी, वन।
  • आर्थिक कारक— खनिज, औद्योगीकरण, नगरीकरण।
  • सामाजिक और सांस्कृतिक कारक— धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व के क्षेत्र लोगों को अधिक आकर्षित करते हैं। धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अशांत क्षेत्रों को छोड़कर लोग अन्यत्र बस जाते हैं और वहाँ की जनसंख्या विरल हो जाती है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES