उत्तर- समाजवादी पार्टी का आधार स्वतन्त्रता आन्दोलन के समय तैयार हुआ था। राष्ट्रीय आन्दोलन के समय 1934 में कांग्रेस के समाजवादी रुझान वाले नेताओं ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया। 1948 में कांग्रेस ने अपने संविधान में परिवर्तन करके दोहरी सदस्यता पर रोक लगा दी तो कांग्रेस के समाजवादियों ने मजबूरन अलग होकर सोशिलिस्ट पार्टी का गठन कर लिया। सोशलिस्ट पार्टी में कई विभाजन हुए और कुछ मामलों में विलय भी देखा गया। मौजूदा समय के कई दलों जैसे समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल आदि पर सोशलिस्ट पार्टी या समाजवादी दल की छाया स्पष्ट देखी जा सकती है।