खनिज एवं अयस्क में अंतर स्पष्ट करें। Khanij Evam Ayask Mein Antar Spasht Karen
373 views
9 Votes
9 Votes
खनिज एवं अयस्क में क्या अंतर है? बताएँ। Or, What is the Difference Between Minerals And Ores in Hindi?

1 Answer

5 Votes
5 Votes
 
Best answer

खनिज एवं अयस्क में निम्नलिखित अंतर है-

खनिज (Minerals)

  • भूपर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्वों या यौगिकों को खनिज कहते हैं।
  • सभी खनिजों में धातु की प्रतिशत मात्रा एक समान नहीं होती है।
  • खनिजों में कुछ अशुद्धियां होती है जो धातु के निष्कर्षण में बाधा डालती है।
  • सभी खनिजों से धातु का निष्कर्षण नहीं हो सकता है।
  • सभी खनिज अयस्क नहीं होते हैं।

अयस्क (Ores)

  • वे खनिज जिनसे धातुएँ आसानी से तथा कम खर्च में प्राप्त की जा सकती है, अयस्क कहलाती है।
  • सभी अयस्कों में धातु की प्रतिशत मात्रा पर्याप्त होती है।
  • अयस्कों में अशुद्धियाँ नहीं के बराबर होती है।
  • सभी अयस्कों से धातु का निष्कर्षण हो सकता है।
  • सभी अयस्क खनिज होते हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES