भूमि ह्वास को रोकने के कुछ उपाय बताएं। Bhumi Hwas Ko Rokne Ke Kuch Upay Bataen
819 views
4 Votes
4 Votes
भूमि निम्नीकरण को रोकने के लिए कुछ उपायों का उल्लेख कीजिए। Or, Mention Some Measures to Prevent Land Degradation in Hindi. Or, भूमि-क्षेत्र के ह्वास को रोकने हेतु कुछ सुझाव दे।

1 Answer

3 Votes
3 Votes
 
Best answer

भूमि-क्षेत्र के ह्वास को रोकने हेतु कुछ उपाय निम्नलिखित हैं-

  • उपजाऊ भूमि पर कल-कारखाने या सरकारी कार्यालय स्थापित नहीं करनी चाहिए।
  • जलमग्न भूमि का उद्धार किया जाए और उसका उचित उपयोग किया जाए।
  • जनसंख्या वृद्धि की दर को कम करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
  • पहाड़ी भागों में सीढ़ीनुमा खेत बनाकर या पेड़ लगाकर भूमि क्षरण को रोका जा सकता है।
  • मरुस्थल के सीमावर्ती क्षेत्र में झाड़ियां लगाकर मरूभूमि के प्रसार को रोका जा सकता है।
  • कारखानों के आस-पास औद्योगिक कचरा को यत्र- तत्र फैलाने से रोका जाना चाहिए।
  • प्रौद्योगिकी के विकास से भी भूमि-क्षेत्र के ह्वास को रोका जा सकता है।
  • प्राकृतिक आपदाओं से देश की रक्षा करनी चाहिए।
  • पर्वतीय भागों में खाली स्थानों पर वृक्षारोपन करनी चाहिए तथा पेड़ों को काटने से रोका जाना चाहिए।
  • खनन-क्षेत्रों में अयस्क का शोधन खदान पर ही हो तथा जहाँ खनिज निकालने का काम पूरा हो जाए, वहाँ भूमि को समतल कर देना चाहिए।
  • वायु अपरदन को रोकने के लिए पशुचारण पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। विशेषतः, उन क्षेत्रों में जहां जानवरों के खुर से उखड़ी मिट्टी के उड़ जाने की संभावना अधिक हो।
  • रेगिस्तानों में कँटीली झाड़ियां लगाने से वायु अपरदन को रोका जा सकता है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES