चंबल परियोजना चम्बल नदी पर स्थित है। यह भारत की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाओं में अपना स्थान रखती है। यह परियोजना मध्य प्रदेश व राजस्थान की सरकार का सयुंक्त उपक्रम है। चम्बल मध्यप्रदेश में इंदौर जिले के जानापाव नामक स्थान से निकलती है।
इस परियोजना से राजस्थान और मध्यप्रदेश मे सिंचाई और मिट्टी सरंक्षण हुआ है। इस परियोजना के प्रथम चरण में गाँधी सागर बाँध, द्वितीय चरण में राणा प्रताप सागर बाँध एवं तृतीय चरण में जवाहर सागर बाँध बनाए गये थे।