इंदिरा गांधी नहर परियोजना सतलज नदी (Sutlej River) पर स्थित है। इंदिरा गांधी नहर राजस्थान की एक प्रमुख है। इसे राजस्थान की मरूगंगा के नाम से भी जाना जाता है। इंदिरा गांधी नहर का पुराना नाम राजस्थान नहर था।
राजस्थान नहर सतलज और व्यास नदियों के संगम पर निर्मित हरिके बांध से निकाली गई है।
इस नहर का उद्घाटन 31 मार्च 1958 को हुआ जबकि 2 नवंबर 1984 को इसका नाम इंदिरा गांधी नहर परियोजना कर दिया गया। यह नहर न सिर्फ भारत बल्कि विश्व की सबसे लंबी नहर में अपना स्थान रखती है।
इंदिरा गांधी नहर परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्यों में राजस्थान (Rajasthan), पंजाब (Punjab) तथा हरियाणा (Haryana) अपना स्थान रखता है।