माही परियोजना माही नदी (Mahi River) पर स्थित है। यह भारत के प्रमुख नदी घाटी परियोजना है। इसका नाम प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज के नाम पर रखा गया था।
माही परियोजना या माही बजाज सागर परियोजना भारत की अंतर-राज्यीय परियोजना है। इस परियोजना की नींव तत्कालीन वित्तमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा रखी गई थी। इस परियोजना का निर्माण सन् 1972 में हुआ था।
यह राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। इस परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्यों में राजस्थान एवं गुजरात अपना स्थान रखता है।