संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में लिखे? Sanyukt Rashtra Sangh Ke Bare Me Likhe?
137 views
10 Votes
10 Votes
Write About United Nations Organization? Or, संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में लिखे? Or, Sanyukt Rashtra Sangh Ke Bare Me Likhe? Or, संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में आप क्या जानते हैं?

1 Answer

3 Votes
3 Votes
 
Best answer

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। जिसकी स्थापना 24 अक्टूबर सन् 1945 ई. को की गई थी।

इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। संयुक्त राष्ट्र नाम संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट द्वारा दिया गया था।

द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तरराष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वर्तमान (2021) में इसमें शामिल सदस्य राष्ट्रों की संख्या 193 है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख छः अंग है, जो इस प्रकार है-

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा।
  2. सुरक्षा परिषद।
  3. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद।
  4. संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद।
  5. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय।
  6. संयुक्त राष्ट्र सचिवालय।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख कार्य (Major Functions of the United Nations)

  • अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना
  • मानवाधिकारों की रक्षा करना
  • मानवीय सहायता पहुँचाना
  • सतत् विकास को बढ़ावा देना तथा
  • अंतर्राष्ट्रीय कानून का भली-भाँति कार्यान्वयन करना आदि इसके प्रमुख कार्यों में सम्मिलित हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES