राष्ट्रीय आय की परिभाषा दें। इसके गणना की प्रमुख विधियां कौन-सी है?
332 views
7 Votes
7 Votes
राष्ट्रीय आय की परिभाषा दें। इसके गणना की प्रमुख विधियां कौन-सी है? Or, Give the Definition of National Income. What are the Main Methods of its Calculation?

1 Answer

2 Votes
2 Votes
 
Best answer

राष्ट्रीय आय का मतलब, किसी देश में एक वर्ष में उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं के कुल मूल्य से लगाया जाता है।

दूसरे शब्दों में, वर्ष भर में किसी देश में अर्जित आय के कुल मात्रा को राष्ट्रीय आय (National Income) कहा जाता है।

प्रोफेसर अलफ्रेड मार्शल के अनुसार : किसी देश की श्रम एवं पूंजी का उसके प्राकृतिक साधनों पर प्रयोग करने से प्रतिवर्ष भौतिक तथा अभौतिक वस्तुओं पर विभिन्न प्रकार की सेवाओं का जो शुद्ध समूह उत्पन्न होता है, उसे राष्ट्रीय आय कहते हैं।

प्रो० पीगू के अनुसार : राष्ट्रीय लाभांश किसी समाज की वस्तुनिष्ठ अथवा भौतिक आय का वह भाग है, जिसमें विदेशों से प्राप्त आय भी सम्मिलित होती है, और जिसे मुद्रा के रूप में माप हो सकती है।

प्रो० फिशर के अनुसार : वास्तविक राष्ट्रीय आय, वार्षिक शुद्ध उत्पादन का वह भाग है, जिसका उस वर्ष के अंतर्गत प्रत्यक्ष रूप से उपयोग किया जाता है।

प्रो० कीन्स के अनुसार -

Y = C + I

राष्ट्रीय आय = उपभोग व्यय + विनियोग

राष्ट्रीय आय की गणना : राष्ट्रीय आय की गणना निम्नलिखित विधि से की जाती है-

  1. उत्पादन विधि
  2. आय विधि और
  3. व्यय विधि

उत्पादन विधि : राष्ट्र के व्यक्तियों की आय उत्पादन के माध्यम से अथवा मौद्रिक आय के माध्यम से प्राप्त होता है। इसलिए उसकी गणना उत्पादन के योग के द्वारा किया जाता है, तो उसे उत्पादन गणना विधि कहते हैं।

आय विधि : जब राष्ट्र के व्यक्तियों की आय के आधार पर राष्ट्रीय आय की गणना की जाती है, तो उस गणना की विधि को आय गणना विधि कहते हैं।

व्यय विधि : प्राप्त की गई आय व्यक्ति अपने उपभोग के लिए व्यय भी करता है। इसलिए राष्ट्रीय आय की गणना लोगों के व्यय के माप से किया जाता है। राष्ट्रीय आय को मापने की इस प्रक्रिया को व्यय गणना विधि कहते हैं।

RELATED DOUBTS

1 Answer
3 Votes
3 Votes
117 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
124 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
84 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
80 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
56 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
65 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
122 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
51 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
80 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
59 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
115 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
69 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES