हरिद्वार गंगा नदी (Ganga River) के किनारे स्थित है। यह भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है। गंगा नदी की प्रधान शाखा भागीरथी है। जो गढ़वाल में हिमालय के गौमुख नामक स्थान पर गंगोत्री हिमनद से निकलती हैं।
गंगा नदी पर निर्मित अनेक बाँध भारतीय जन-जीवन तथा अर्थव्यवस्था का महत्त्वपूर्ण अंग हैं। यह नदी भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है।
हरिद्वार भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक नगर होने के साथ-साथ यह हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल भी है। यह उन पहले शहरों में से एक है, जहाँ गंगा पहाडों से निकलकर मैदानों में प्रवेश करती है।