पटना गंगा नदी (Ganga River) के किनारे बसा है। भारत के सबसे पवित्र नदियों में अपना स्थान रखने वाली गंगा हिमालय के गौमुख नामक स्थान पर गंगोत्री हिमनद से निकलती हैं।
गंगोत्री हिमनद उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है। यह नदी भारत (India), नेपाल (Nepal) और बांग्लादेश (Bangladesh) से होकर बहती है।
पटना भारत के बिहार राज्य की राजधानी होने के साथ-साथ यहां का सबसे बड़ा नगर भी है। गोलघर, तख्त श्रीहरमंदिर साहेब, पादरी की हवेली, सभ्यता द्वार, अगम कुँआ आदि पटना के प्रमुख दर्शनीय स्थल है।