श्रीनगर झेलम नदी (Jhelum River) के किनारे बसा है। यह उत्तर भारत में बहने वाली प्रमुख नदियों में अपना स्थान रखती है। वैदिक काल में इसे वितस्ता के नाम से जाना जाता था।
झेलम नदी की कुल लंबाई 725 किलोमीटर है। यह नदी पाकिस्तान में झंगके निकट चिनाब नदी से मिल जाती है। किशनगंगा झेलम की सहायक नदी है।
श्रीनगर भारत के कश्मीर घाटी के मध्य में बसा एक नगर एवं पर्यटन स्थलों में प्रमुख है। 1700 मीटर ऊंचाई पर बसा श्रीनगर विशेष रूप से झीलों और हाऊसबोट के लिए जाना जाता है।
ऐसी मान्यता है, कि श्रीनगर की स्थापना प्रवरसेन द्वितीय ने 2,000 वर्ष पूर्व की थी। परम्परागत कश्मीरी हस्तशिल्प और सूखे मेवों के लिए भी श्रीनगर विश्व भर में प्रसिद्ध है।
जामा मस्जिद, डल झील, गुलमर्ग, शालीमार और निशांत बाग, शंकराचार्य पर्वत, मार्तण्ड मंदिर, अमरनाथ की गुफा, आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है।