सूरत ताप्ती नदी (Tapti River) के किनारे बसा है। यह भारत में बहने वाली प्रमुख नदियों में अपना स्थान रखती है। यह पश्चिमी भारत की प्रसिद्ध नदियों में एक है।
ताप्ती भारत के उन नदियों में अपना स्थान रखती है जो पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित होती है। मुल्ताई को ताप्ती का उद्गम स्थल माना जाता है। मुल्ताई मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्थित है।
सूरत भारत के गुजरात राज्य का एक प्रमुख शहर होने के साथ-साथ यहां का जिला मुख्यालय भी है। यह मुख्य रूप से कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है।
ऐसा माना जाता है, कि आधुनिक सूरत शहर की स्थापना पंद्रहवी सदी के अंतिम वर्षों में हुई। इस शहर को सिल्क सिटी एवं डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है।