मथुरा यमुना नदी (Yamuna River) के किनारे बसा है। यह भारत के पवित्र नदियों में अपना स्थान रखती है। इस नदी का उद्गम यमुनोत्री से होता है।यमुना गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
मथुरा भारत का एक प्राचीन नगरी होने के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली भी माना जाता है। यह भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।
मथुरा को आदि वाराह भूतेश्वर क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐतिहासिक रूप से कुषाण राजवंश द्वारा राजधानी के रूप में विकसित नगर है। मथुरा भारत का एक प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन केन्द्र है।