अहमदाबाद साबरमती नदी (Sabarmati River) के किनारे बसा है। यह भारत की एक प्रमुख नदी है। इस नदी का उद्गम राजस्थान के उदयपुर जिले में अरावली श्रंखला के दक्षिण भाग मे स्थित धेबार झील से होता है।
साबरमती भारत के गुजरात राज्य में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। धरोई बाँध योजना द्वारा साबरमती नदी के जल का प्रयोग गुजरात में सिंचाई और विद्युत् उत्पादन के लिए होता है।
यह नदी मेवाड़ की पहाड़ियों से निकलकर 200 मील बहने के उपरांत दक्षिण पश्चिम की ओर खम्बात की खाड़ी में गिरती है। साबरमती नदी कि लंबाई 371 किमी है।
अहमदाबाद भारत के गुजरात राज्य का राजधानी होने के साथ-साथ यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। इसे कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। साथ ही यह गुजरात का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है।
पश्चिम भारत में बसा यह शहर, समुद्र से 174 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। जामा मस्जिद, काँकरिया झील, केलिको संग्रहालय, साबरमती आश्रम, हठीसिंह जैन मंदिर आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।