कोडईकनाल भारत के तमिलनाडु (Tamil Nadu) राज्य में स्थित है। यह भारत का एक दक्षिणी राज्य है। ब्रिटिश शासनकाल में यह प्रान्त मद्रास प्रेसिडेंसी का हिस्सा हुआ करता था।
यहां की मुख्य भाषा तमिल है। कावेरी यहाँ बहने वाली प्रमुख नदी है। तमिलनाडु भारत में महाराष्ट्र के बाद सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य है।
कोडईकनाल जिसे कोडैकनाल के नाम से भी जाना जाता है। तमिलनाडु राज्य का एक प्रमुख शहर (City) है। समुद्र तल से करीब 2133 मी० की ऊँचाई पर बसा यह शहर दक्षिण भारत का एक प्रमुख हिल स्टेशन है।
टेलिस्कोप हाउस, कुरिन्जी अंदावर मंदिर, बेरिजम झील, कोडईकनाल झील, बीयर शोला फॉल, कोकर्स वॉक, सिल्वर कासकेड प्रपात, बोट क्लब आदि यहां के प्रमुख आकर्षक स्थल हैं।