मसूरी भारत के उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य में स्थित है। यह भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है, जिसकी राजधानी देहरादून है।
पर्वतों की रानी कहा जाने वाला मसूरी भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक पर्वतीय नगर है। मसूरी गंगोत्री का प्रवेश द्वार भी है।
समुद्र तल से करीब 2005 मी॰ की ऊँचाई पर बसा मसूरी भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपना स्थान रखता है।
ज्वालाजी मंदिर, गन हिल, कैम्पटी फाल, नाग देवता मंदिर, क्लाउड्स एंड, सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, मसूरी झील, झड़ीपानी आदि यहां के प्रमुख पर्यटक स्थलों में अपना स्थान रखता है।