कसौली भारत के हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) राज्य में स्थित है। हिमाचल प्रदेश उत्तर- पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है, जिसकी राजधानी शिमला है।
देवभूमि के नाम से जाना जाने वाला हिमाचल प्रदेश हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणी का हिस्सा है। यहां पांच प्रमुख नदियां बहती हैं।
समुद्र तल से करीब 1859 मी० की ऊंचाई पर बसा कसौली हिमाचल प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध शहर होने के साथ-साथ यहां का एक छोटा सा हिल स्टेशन है।
गुरु नानकजी गुरुद्वारा, कृष्ण भवन मंदिर, मंकी प्वाइंट, सनसेट पॉइंट आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। जो सालों भर लाखों सैलानियों को अपनी सुंदरता की ओर आकृष्ट करता है।