भारत में अब तक की सर्वाधिक चलने वाले कुछ फिल्मों के नाम निम्नलिखित हैं :
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे : इस फिल्म को 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज किया गया था। यह फिल्म आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है, जबकि इसे रिलीज पर लगभग 1000 से ज्यादा सप्ताह हो चुके हैं।
शोले : शोले फिल्म के बारे में कौन नहीं जानता? जय, वीरू, ठाकुर, कालिया, सांबा, बसंती जैसे यादगार किरदार वाले इस फिल्म को 15 अगस्त सन् 1975 को रिलीज किया गया था। यह फिल्म मुंबई के मिनर्वा थियेटर में 5 साल तक चली थी।
मुगल-ए-आजम : दिलीप कुमार और मधुबाला की यह शानदार फिल्म सिनेमाघरों में लगभग 150 हफ्ते तक चले थे। उस समय की यह सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी।