पल्सर क्या है? Pulsars Kya Hai?
29 views
4 Votes
4 Votes
पल्सर क्या है? Or, Pulsars Kya Hai? Or, पल्सर तारे क्या है?

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

पल्सर तारे : पल्सर घूर्णन करते हुए ऐसे तारे हैं। जिनसे नियमबद्ध रूप से विकिरण स्पंद आते रहते हैं। पल्सर शब्द पल्सेटिंग रेडियो स्टार के लिए प्रयुक्त होता है।

  • रेडियो दूरबीन पर पल्सर से आता किरणपुंज (Beams) टिक जैसी आवाज पैदा करता है। साधारण पल्सरों की फ्लैश के बीच का अंतराल 1 या 1/2 सेकेण्ड होता है।
  • अति तीव्रता से स्पंदन करने वाला पल्सर NP 0532 है, जो क्रेब नेबुला में स्थित है। यह 1 सेकंड में 30 बार स्पंदन करता है।
  • सबसे पुराना और मंद गति में घूर्णन करने वाला पल्सर NP 0527 है, जिसकी स्पंदनों के बीच का अंतराल 3.7 सेकेण्ड है।
  • सभी पल्सर 0.03 सेकंड से 4 सेकंड की अवधि में एक स्पंद पैदा करते हैं। सामान्यतः पल्सरों को प्रकाशीय दूरबीन से नहीं देखा जा सकता। इन्हें खोजने के लिए रेडियो दूरबीनों की आवश्यकता होती है।
  • केवल दो पल्सर ऐसे हैं, जिन्हें प्रकाशिय दुरबीनों से देखा जा सकता है। पहला NP 0532 क्रेब नेबुला में है और दूसरा PSR 0833-45 गम नेबुला में है।
  • न्यूट्रॉन तारे (Neutron Star) पल्सर कहलाते हैं। अब तक वैज्ञानिक 100 से अधिक पल्सरों का  पता लगा चुके हैं।

No related questions found

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES