सूर्य क्या है? Surya Kya Hai?
120 views
6 Votes
6 Votes
सूर्य क्या है? Surya Kya Hai? Or, What is Sun in Hindi?

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer
  • सूर्य (Sun) आकाशगंगा का एक तारा (Star) है, जो हमें अन्य तारों से बहुत बड़ा दिखाई देता है, क्योंकि यह पृथ्वी से अधिक निकट है।
  • पृथ्वी से सूर्य की दूरी (Distance) लगभग 15 करोड़ कि०मी० है। इसका व्यास लगभग 1,400,000 कि०मी० है; यानी पृथ्वी के व्यास का 109 गुना।
  • इसका गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण की तुलना में 28 गुना अधिक है। सूर्य चमकती हुई गैसों का एक महापिंड है।
  • इसको एक विशाल हाइड्रोजन बम (Hydrogen Bomb) कह सकते हैं, क्योंकि इसमें नाभिकीय संगयन द्वारा अत्यधिक उष्मा और प्रकाश पैदा होते हैं।
  • सूर्य से आने वाले प्रकाश और गरमी के कारण ही पृथ्वी पर जीवन सम्भव है। इसके प्रकाश को धरती तक पहुँचने में 8 मिनट 20 सेकेण्ड का समय लगता है।

  • सूर्य की दिखायी देने वाली बाहरी सतह को फोटोस्फियर कहते है, जिसका तापमान लगभग 6000° सेल्सियस है, लेकिन केन्द्र का तापमान 1,5,000,000° सेल्सियस है।
  • सूर्य की सतह या फोटोस्फियर से चमकती हुई लपटें उठती रहती हैं, जिन्हें सौर-ज्वालाएँ (Solar Prominences) कहते हैं। ये लगभग 1000,000 कि॰मी॰ ऊँचाई तक पहुँचती है।
  • सूर्य की सतह पर काले धब्बे भी दिखाई देते हैं। ये सूर्य की सतह के तापमान (6000° सेल्सियस) अपेक्षाकृत लगभग 15000° सेल्सियस ठंडे होते हैं।
  • धब्बों का जीवनकाल कुछ घंटों से लेकर कई सप्ताह तक होता है। एक बड़े धब्बे का तापमान 4000-5000° सेल्सियस तक हो सकता है। धब्बे तो हमारी पृथ्वी से भी कई गुने बड़े होते है।
  • सूर्य के धब्बे जब अधिक समय तक रहते हैं, तो सौर-विस्फोट और सौर-ज्वालाएँ अधिक उठने लगती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि आयनमण्डल में उथल-पुथल हो जाती है और पृथ्वी पर रेडियो संचारों में बाधाएं पड़ती है।

RELATED DOUBTS

0 Answers
7 Votes
7 Votes
137 Views
1 Answer
7 Votes
7 Votes
97 Views
1 Answer
2 Votes
2 Votes
101 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES