सौरमंडल किसे कहते हैं? Saurmandal Kise Kahate Hain?
recategorized by
209 views
5 Votes
5 Votes

सौरमंडल किसे कहते हैं? Saurmandal Kise Kahate Hain?

recategorized by

2 Answers

4 Votes
4 Votes
 
Best answer

सौरमण्डल (Solar system) : सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले विभिन्न प्रकार के ग्रहों, धूमकेतुओं, उल्काओं और अन्य आकाशीय पिंडों का समूह सौरमंडल कहलाता है।

  • आकाशगंगा (Milky way) के केंद्र से लगभग 30,000 से लेकर 33,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक कोने में हमारा सौरमंडल स्थित है।
  • सौरमंडल के सभी सदस्य सूर्य (Sun) की परिक्रमा करते हैं। इसका केन्द्र सूर्य में स्थित है। सूर्य आकाशगंगा की परिक्रमा करता है। यह 2250 लाख वर्ष में एक परिक्रमा करता है।
  • सूर्य अन्य तारों की तरह ही एक तारा (Star) है, अंतर केवल इतना है, कि दूसरे तारों की तुलना में यह हमारे अधिक निकट है।
  • सूर्य का अपना परिवार है। सूर्य और इसके परिवार को सौरमंडल कहा जाता है। सूर्य के परिवार में सूर्य, नौ ग्रह उनके उपग्रह, धूमकेतु (Comets), उल्काएँ (Meteors) तथा क्षुद्र-ग्रह या एस्टिरॉयड (Asteroids) आते है।
  • ग्रह ऐसे खगोल पिण्ड हैं, जो हमारे पृथ्वी के भांति ही सूर्य के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते हैं अर्थात उसकी परिक्रमा करते हैं।
  • सूर्य का प्रकाश ग्रहों पर पड़ता है, जिसके कारण व चमकदार दिखते हैं। सौर-परिवार का 99% द्रव्यमान (Mass) सूर्य के कारण ही है।
  • सौरमंडल के सभी सदस्य सूर्य की परिक्रमा करते हैं। नौ ग्रह इस प्रकार है — बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेपच्यून तथा प्लूटो।
  • बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति तथा शनि को पृथ्वी (Earth) से बिना दूरबीन के देखा जा सकता है। खगोलशास्त्री हजारों वर्ष पूर्व भी इनको जानते थे।
  • अन्य तीन ग्रह — यूरेनस, नेप्चून तथा प्लूटो की खोज दूरबीन के आविष्कार के बाद हुई। यूरेनस की सन् 1781 ई० में हुई, नेप्चून की सन् 1846 ई० में और प्लूटो की सन् 1930 ई० में खोज हुई थी।
0 Votes
0 Votes

सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं, उल्काओं तथा अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल (Solar System) कहते हैं।

सौरमंडल में सूर्य का प्रभुत्व है, क्योंकि सौरमंडल निकाय के द्रव्य का लगभग 99.999 द्रव्य सूर्य में निहित है। सौरमंडल के समस्त ऊर्जा का स्रोत भी सूर्य ही है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
7 Votes
7 Votes
98 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES