बुध ग्रह के बारे में बताएं। Buddh Grah Ke Bare Mein Bataen?
37 views
5 Votes
5 Votes
What do You Know About Mercury? Or, बुध ग्रह के बारे में बताएं। Or, Buddh Grah Ke Bare Mein Bataen? Or, बुध ग्रह के बारे में आप क्या जानते हैं?

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer
  • बुध (Mercury) सूर्य के सबसे पास का एक छोटा सा ग्रह है। यह इतना छोटा है, कि कुछ ग्रहों के उपग्रह भी इससे बड़े हैं।
  • बुध आकाश में बहुत नीचे हैं, इसलिए इसको देख पाना आसान नहीं है। इस ग्रह को सूर्यास्त के तुरंत बाद या सूर्योदय से पहले देखा जा सकता है।
  • बुध अपनी धुरी पर 58.7 दिन में एक चक्कर लगाता है। सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में इसे 88 दिन लगते हैं।
  • यह सबसे तीव्र वेग से घूमने वाला ग्रह है। यह एक ऐसा ग्रह है, जिसकी सूर्य से दूरी हमेशा सामान नहीं रहती, क्योंकि इसका लंबा, पतला परिक्रमा-पथ नींबू के आकार जैसा है।
  • बुध बहुत धीरे घूमता है। वहां का एक दिन हमारी पृथ्वी के 59 दिनों के बराबर होता है। इस ग्रह का एक हिस्सा सूर्य के निकट काफी लंबे समय तक रहता है।
  • इसलिए सूर्य की भीषण गर्मी के कारण वहां दिन का तापमान 350° सेल्सियस से भी अधिक हो जाती है। इस तापमान पर टिन और लैड पिघल जाते हैं।
  • इस ग्रह का दूसरा हिस्सा जिस पर रात होती है। अपेक्षाकृत बहुत ठंडा होता है। वहां का तापमान -170° सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
  • सन् 1974 ई० में स्पेस प्रोब (Space probe) मैरिनर 10 से प्राप्त चित्रों से पता चला है, कि यह ग्रह चंद्रमा जैसा है, जिस पर चट्टानों और खड्डे हैं।
  • वहाँ जल (Water) का नामो निशान नहीं है। बुध का कोई उपग्रह नहीं है और न ही वहाँ कोई वायुमण्डलीय गैस है।

बुध (Mercury) सम्बधी कुछ आँकड़े निम्नलिखित है :

  • सूर्य से औसत दूरी - 0.39 au*
  • पृथ्वी से निकटतम दूरी - 0.54 au*
  • ग्रह का एक दिन - पृथ्वी के 58 दिन 15 घण्टे
  • ग्रह का एक वर्ष - पृथ्वी के 88 दिन
  • व्यास - 4880 कि० मी०
  • द्रव्यमान - पृथ्वी के द्रव्यमान से 0.06 गुना
  • सतह का तापमान - दिन में 350° सेल्सियस ; रात में -170° सेल्सियस
  • गुरुत्वाकर्षण - 0.38
  • पानी के आधार पर घनत्व - 5.5

Selected by

RELATED DOUBTS

1 Answer
5 Votes
5 Votes
192 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES