पादप कोशिका और जंतु कोशिका में क्या अंतर है? Padap Koshika Aur Jantu Koshika Mein Kya Antar Hai?
1,013 views
10 Votes
10 Votes
पादप कोशिका और जंतु कोशिका में क्या अंतर है? Or, Padap Koshika Aur Jantu Koshika Mein Kya Antar Hai?

1 Answer

6 Votes
6 Votes
 
Best answer

पादप कोशिका (Plant Cell) और जंतु कोशिका (Animal Cell) में निम्नलिखित अंतर है —

1. पादप कोशिका में कोशिका भित्ति पाई जाती है जिसका निर्माण सेल्यूलोज से होता है जबकि जंतु कोशिका में कोशिका झिल्ली पाई जाती है जो अर्ध पारगम्य होता है।

2. पादप कोशिका में हरित लवक पाया जाता है जबकि जंतु कोशिका में हरित लवक नहीं पाया जाता है।

3. पादप कोशिका में लाइसोसोम नहीं पाया जाता है जबकि जंतु कोशिका में लाइसोसोम पाया जाता है।

4. पादप कोशिका में सेंट्रियोल नहीं पाया जाता है जबकि जंतु कोशिका में सेंट्रल पाया जाता है।

5. पादप कोशिका में रसधानी पाई जाती है जबकि जंतु कोशिका में रसधानी नहीं पाई जाती है।

6. पादप कोशिका में भोजन मंड या स्टार्च के रूप में संचित रहता है जबकि जंतु कोशिका में भोजन ग्लाइकोजन एवं वसा के रूप में संचित रहता है।

Edited by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES