रक्त (Blood), द्रव रूप में एक संयोजी उत्तक है। यह दो पदार्थों से मिलकर बनता है।
- प्लाज्मा जो दानेदार द्रव होता है।
- रक्त कणिकाएं जो तीन प्रकार की होती है।
(i) लाल रक्त कणिकाएं (RBCs) : ये गोल उभयोत्तक होती है। इनमें केंद्रक नहीं होता और हिमोग्लोबिन के कारण इनका रंग लाल होता है।
ये शरीर के विभिन्न भागों को ऑक्सीजन पहुंचाती है।
(ii) श्वेत रक्त कणिकाएँ (WBCs) : ये अमीबीय आकार की होती है। इनमें एक केंद्रक होता है और ये रंगहीन होती है।
ये शरीर में सिपाही की भांति कार्य करती है।
(iii) रक्त पट्टिकाएँ (Blood Platelets) : ये डम्बल के आकार की होती है और बीच के विस्तारित भाग में एक केंद्रक पाया जाता है।
ये भी रंगहीन होती है और रक्त का थक्का जमाने में सहायक होती है।