जर्मनी की राजधानी कहां है? Germany Ki Rajdhani Kahan Hai?
377 views
9 Votes
9 Votes
जर्मनी की राजधानी कहां है? Or, Germany Ki Rajdhani Kahan Hai? Or, जर्मनी की राजधानी का नाम बताएँ। Or, Where is the Capital of Germany in Hindi?

1 Answer

2 Votes
2 Votes
 
Best answer

जर्मनी की राजधानी बर्लिन (Berlin) है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा और यूरोपीय संघ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बर्लिन जर्मनी की राजधानी होने के साथ-साथ यहां का एक राज्य (Capital) भी है। साथ ही यह यूरोप की राजनीति, संस्कृति और विज्ञान का महत्त्वपूर्ण केन्द्र भी है।

यह उत्तर-पूर्वी जर्मनी में बाल्टिक सागर के तट से 110 मील अंदर की ओर एल्ब और ओडर नदियों के बीच स्प्री नदी के दोनों किनारों पर बसा हुआ है। जर्मनी यूरोप महाद्वीप के मध्य में स्थित एक देश है। यहां की आधिकारिक या फिर कहे तो राष्ट्रीय भाषा जर्मन है।

जर्मनी की उत्तरी सीमा पर उत्तरी समुद्र, डेनमार्क और बाल्टिक समुद्र, पूरब में पोलैंड और चेक गणराज्य, दक्षिण में आस्ट्रिया और स्विट्ज़रलैंड और पश्चिम में फ्रांस, लक्सेम्बर्ग, बेल्जियम और नीदरलैंड स्थित है। यहां कुल राज्यों की संख्या 16 हैं।

Selected by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES