नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) है। काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय शहर है, जहां पर्यटकों या फिर कहे तो सैलानियों का सबसे ज्यादा आगमन रहता है।
प्राचीन मंदिरों का शहर काठमांडू कला और संस्कृति का केंद्र है। इतना ही नहीं पहाड़ियों से घिरा हुआ काठमांडू नगर यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। यह शहर समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
काठमांडू के उत्तर-पूर्व में स्थित सफेद रंगी विशालकाय स्तूप तिब्बती लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र होता है।