भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का गठन चीन आक्रमण के बाद अक्टूबर 1962 में किया गया था। इसका गठन खुफिया/ सिग्नल/ पायनियर/ इंजीनियरिंग/ चिकित्सा/ और छापामार की इकाई की एकीकृत इकाई के रूप में किया गया था, और नियंत्रण प्रारंभ में खुफिया ब्यूरो के हाथों में दिया गया था।
वर्ष 1975 में इसके कार्य क्षेत्र की पुनः व्याख्या की गई जिसके तहत इन पर सीमा पार से घुसपैठ और अपराध को रोकने का उत्तरदायित्व सौंपा गया।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का मुख्यालय नई दिल्ली में है, और इसका अध्यक्ष महानिदेशक होता है। आइटीबीपी का आदर्श वाक्य है : शौर्य दृढ़ता कर्म निष्ठा है।
यह बल वर्तमान में मध्य और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के नोडल एजेंसी का दायित्व निभाने के साथ-साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षा- संचार और स्वास्थ्य- सुविधाएं भी उपलब्ध करवाता है। विशेष बटालियन सहित भारत तिब्बत सीमा पुलिस में कुल 29 बटालियन है।