पाद शाहनामा (Pad Sahnama) के लेखक अब्दुल हमीद लाहौरी (Abdul Hamid Lahori) थे। ये बादशाह शाहजहाँ का सरकारी इतिहासकार था। पाद शाहनामा में शाहजहाँ के शासन के 20 वर्षों के इतिहास का उल्लेख मिलता है।
यह एक मुग़लकालीन ऐतिहासिक कृति है। यह कृति शाहजहाँ के शासन काल की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर भी प्रकाश डालती है।
अब्दुल हमीद लाहौरी ने अपनी कृति पादशाहनामा में मुग़ल बादशाह का सम्पूर्ण वृतांत एक हज़ार से अधिक पृष्ठों मे लिखा है। साथ ही इसे मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के शासन काल का प्रामाणिक इतिहास माना जाता है।