बुद्ध चरितम् (Buddh charitham) के लेखक अश्वघोष (Ashwaghosh) थे। इसमें गौतम बुद्ध का जीवनचरित वर्णित है।
बुद्धचरितम्, संस्कृत का महाकाव्य है। इसकी रचनाकाल दूसरी शताब्दी है। यह महाकव्य भगवान बुद्ध के संघर्षमय सफल जीवन का ज्वलन्त, उज्ज्वल तथा मूर्त चित्रपट है।
बुद्धचरित 28 सर्गों में था। जिसमें 14 सर्गों तक बुद्ध के जन्म से बुद्धत्व-प्राप्ति तक का वर्णन है। इस महाकाव्य का आरम्भ बुद्ध के गर्भाधान से तथा इसकी परिणति बुद्धत्व-प्राप्ति में होती है।