सौंदरनन्द (Saundernand) के लेखक अश्वघोष (Ashwaghosh) थे। ये बौद्ध महाकवि तथा दार्शनिक थे। इनका जन्म साकेत (अयोध्या) में हुआ था।
चीनी परम्परा के अनुसार महाराज कनिष्क पाटलिपुत्र के अधिपति को परास्त कर वहाँ से अश्वघोष को अपनी राजधानी पुरुषपुर (वर्तमान पेशावर) ले गए थे।
संस्कृत में बौद्ध महाकाव्यों की रचना का सूत्रपात सर्वप्रथम महाकवि अश्वघोष नहीं किया था। बौद्ध धर्म के ग्रन्थों में भी ऐसे अनेक प्रमाण मिलते हैं, जिनके आधार पर अश्वघोष, सम्राट कनिष्क के समकालीन सिद्ध होते हैं।