कथकली कहां का नृत्य है? Kathkali Kaha Ka Nritya Hai?
106 views
4 Votes
4 Votes
कथकली कहां का नृत्य है? कथकली नृत्य का विस्तृत विवरण करें? Kathkali Kaha Ka Nritya Hai?
User Avatar
by

1 Answer

3 Votes
3 Votes
 
Best answer

कथकली केरल का शास्त्रीय नृत्य है। वस्तुत: केरल के साथ स्थानीय लोग नाटक कुडियाटटृम एवं कष्णाटटृम प्रेरणा स्रोत हैं।

यह मुख्य रूप से पुरुषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य था, किंतु नृत्यांगना रागनी देवी ने पुरुषों के एकाधिकार को तोड़ा।

पुरुष प्रधान नृत्य होने के कारण इसमें स्त्री पात्र का नेतृत्व पुरुष ही करते थे।

इस नृत्य में नर्तक द्वारा रामायण, महाभारत तथा पुराणों से लिए गए चरित्रों का अभिनय किया जाता है। इसमें चेहरे के हाव-भाव, नेत्र एवं भौंह के संचालन गालों, नाक एवं  ठोड़ी की अभिव्यक्ति पर विशेष रूप से जोड़ दिया जाता है।

इस नृत्य में दो प्रकार के पात्र होते हैं- नायक(पाचा)खलनायक (कैथी)।

इस नृत्य में नृतक के चेहरे पर हरा,लाल, पीला एवं काला रंग लगाया जाता है, जिसमें हरा रंग सद्गुण एवं मर्यादा का सूचक होता है, लाल रंग पाप का सूचक, काला रंग तामसिक प्रवृत्ति को दर्शाता है जबकि पीला रंग सात्विक और राजविक स्वभाव का परिचायक है। इसके अलावा सफेद रंग का भी प्रयोग किया जाता है।

कथकली नृत्य अच्छाई और बुराई के बीच चलने वाले संघर्ष को व्यक्त करता है तथा यह केरल के साथ-साथ कर्नाटक क्षेत्र में भी प्रचलित है।

इस नृत्य से जुड़े प्रमुख कलाकार हैं- कलामंडलम रामन कुट्टी नायर,  कोटकल कृष्णान कुट्टी नायर, रीता गांगुली, सदानंद कृष्ण कुट्टी आदि।

Selected by
User Avatar
by

RELATED DOUBTS

1 Answer
3 Votes
3 Votes
184 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES