मधुबनी चित्रकला शैली की उत्पत्ति बिहार (Bihar) राज्य से हुई है।
मधुबनी बिहार राज्य के दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत एक जिला है।
- विश्वप्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग एवं मखाना पैदावार की वजह से मधुबनी विश्व भर में जाना जाता है। इस जिला का गठन 1972 में दरभंगा जिले के विभाजन के उपरांत हुआ था।
- मधुबनी पेंटिंग प्राचीनकाल से चली आ रही चित्रकला है। मधुबनी पेंटिंग दो तरह की होती है– (i) भित्ति पेंटिंग और (ii) अरिपन
- मधुबनी पेंटिंग में पौराणिक और धार्मिक-सांस्कृतिक चित्रों का बहुलता है।
- मधुबनी चित्रकला के महत्वपूर्ण कलाकार हैं— शशिकला देवी, सीता देवी, महासुन्दरी देवी, कर्पूरी देवी, बउआ देवी आदि।