लेंस की क्षमता : प्रकाश किरण को मोड़ने की लेंस की शक्ति को लेंस की क्षमता कहते हैं, और इसे लेंस की फोकस-दूरी के व्युत्क्रम द्वारा व्यक्त किया जाता है।
अर्थात, लेंस की क्षमता (P) = 1/फोकस-दूरी (f) या P = 1/f.
जब f मीटर में व्यक्त होता है, तब P डाइऑप्टर (Dioptre) में व्यक्त होता है। लेंस की क्षमता का S.I मात्रक m-1 होता है। [1 D = 1 m-1.]