सी.एम.एस (CMS) का अर्थ या सी.एम.एस का फुल-फॉर्म होता है : Content Management System. हिंदी में इसका अर्थ होता है : सामग्री प्रबंधन प्रणाली।
CMS एक प्रकार का कंप्यूटर सॉफ्टवेर (Computer Software) है, जिसका उपयोग हम वेबसाइट (Website) बनाने के लिए करते हैं। CMS द्वारा बने वेबसाइट से हम किसी भी प्रकार के डिजिटल सामग्री (Digital Content) को आसानी से बना सकते हैं, संपादित (Edit) कर सकते हैं, संसोधित (Modify) कर सकते हैं और प्रकाशित (Published) कर सकते हैं।
आज कई CMS उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से हम मिनटों में वेबसाइट बना सकते हैं। नीचे कुछ Popular CMS के नाम निम्नलिखित है:
- WordPress
- Joomla
- Drupal
- SquareSpace
- Wix
- Tumblr
- Shopify (For Ecommerce Website)