नहीं,ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmputra River) का उद्गम भारत से नहीं है।
ब्रह्मपुत्र का उद्गम हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट होता है, जहाँ इसे यरलुंग त्संगपो कहा जाता है। तिब्बत में बहते हुए यह नदी भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है।असम घाटी में बहते हुए इसे ब्रह्मपुत्र और फिर बांग्लादेश में प्रवेश करने पर इसे जमुना कहा जाता है।
पद्मा (गंगा) से संगम के बाद इनकी संयुक्त धारा को मेघना कहा जाता है, जो कि सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। ब्रह्मपुत्र नदी की लम्बाई 2,900 km है।
ब्रह्मपुत्र नदी का नाम तिब्बत में सांपो, अरुणाचल में दिहांग तथा असम ब्रह्मपुत्र नाम से जाना जाता है। इसकी की सहायक नदी दिबांग, लोहित, मानस, तीस्ता, कामेंग आदि है।