नाथपा-झकरी परियोजना सतलज नदी (Sutlej River) पर स्थित है। यह भारत की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाओं में अपना स्थान रखती है।
यह एक जलविद्युत परियोजना (Hydroelectric Project) है। जो हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग-22 हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग पर बना हुआ है।
इस परियोजना को आधिकारिक तौर पर 28 मई 2005 ई. को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया।
नाथपा-झकड़ी पनबिजली स्टेशन की क्षमता 1500 मेगावाट है साथ ही यह देश का चौथा सबसे बड़ा जलविद्युत प्लांट है।
इस परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्यों में गुजरात (Gujarat) अपना स्थान रखता है। इस परियोजना को विश्व की सबसे लंबी जल सुरंग होने का श्रेय प्राप्त है।