ऊँटी भारत के तमिलनाडु (Tamil Nadu) राज्य में स्थित है। यह तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में स्थित एक नगर है।
समुद्र तल से करीब 2286 मीटर की ऊंचाई पर बसा ऊँटी मुख्य रूप से एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है।
नीलगिरि या फिर कहे तो नीले पर्वतों की पर्वतमाला में बसा हुआ ऊँटी प्रति वर्ष भारी संख्या में पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता है।
वनस्पति उद्यान, ऊटी झील, डोडाबेट्टा चोटी आदि यहां की प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऊँटी चाय, हाथ से बनी चॉकलेट, खुशबूदार तेल और मसालों के लिए भी प्रसिद्ध है।