नैनीताल भारत के उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य में स्थित है। उत्तराखंड भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है, जिसकी राजधानी देहरादून है।
यहाँ चूना पत्थर, राक फास्फेट, डोलोमाइट, मैग्नेसाइट, तांबा, ग्रेफाइट, जिप्सम आदि का भण्डार हैं। जो भारतीय अर्थव्यवस्था में अपना अहम भूमिका निभाती है।
नैनीताल उत्तराखंड राज्य में स्थित एक नगर (City) होने के साथ-साथ भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यह हिमालय की कुमाऊँ पहाडि़यों की तलहटी में स्थित है।
समुद्रतल से करीब 1938 मी० की ऊंचाई पर बसा नैनीताल (Nainital) लाखों सैलानियों को अपनी ओर आकृष्ट करती है।
ईष्ट देवी-नंदा देवी, नैनी झील, त्रिॠषि सरोवर, सात चोटियाँ, तल्ली एवं मल्ली ताल आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपना स्थान रखती है।