जड़त्व क्या है ? Jadatv Kya Hai?
46 views
0 Votes
0 Votes

जड़त्व क्या है ? Jadatv Kya Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes

गैलीलियो ने प्रयोगों द्वारा यह सिद्ध किया कि किसी भी वस्तु की विरामावस्था अथवा समरूप गति की अवस्था को बनाये रखने के लिए किसी भी बल की आवश्यकता नहीं होती। यदि कोई वस्तु विरामावस्था में है तो वह विरामावस्था में ही रहेगी, जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल न लगाया जाए। कमरे में रखी कुर्सी बिना बल लगाये स्वतः ही नहीं खिसकती। इसी प्रकार यदि कोई वस्तु गतिमान है, तो बिना बल लगाये उसके वेग में कोई परिवर्तन नहीं होता। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि प्रत्येक वस्तु में एक ऐसा गुण होता है जो उसमें वेग परिवर्तन का विरोध करता है।

 वस्तुओं का वह गुण जिसके कारण वह अपनी विरामावस्था (शून्य वेग की अवस्था) या समरूप वेग की अवस्था में परिवर्तन का विरोध करती है, जड़त्व कहलाता है।

विरामावस्था में वस्तु के जड़त्व को स्थिर जड़त्व (inertia of rest) तथा गतिमान अवस्था में वस्तु के जड़त्व को गतिज जड़त्व (inertia of motion) कहते हैं।

RELATED DOUBTS

1 Answer
6 Votes
6 Votes
149 Views
1 Answer
5 Votes
5 Votes
226 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES