प्रतिबल क्या हैं? pratibal kya Hai?
119 views
0 Votes
0 Votes

प्रतिबल क्या हैं? pratibal kya Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes

जब किसी वस्तु पर कोई बाह्य बल लगाकर उसके आकार या आकृति में परिवर्तन किया जाता है, तो उस वस्तु की प्रत्येक काट (section) पर बाह्य बल के बराबर किन्तु विपरीत दिशा में एक आन्तरिक प्रतिक्रिया बल उत्पन्न हो जाता है, जो वस्तु में हुए परिवर्तन का विरोध करता है और वस्तु को उसकी पूर्वावस्था में लाने का प्रयत्न करता है। इस आन्तरिक बल को प्रत्यानयन बल कहते हैं। 

साम्यावस्था में वस्तु की अनुप्रस्थ काट के एकांक क्षेत्रफल पर कार्य करने वाले आन्तरिक प्रतिक्रिया बल को प्रतिबल कहते हैं। चूँकि साम्यावस्था में आन्तरिक प्रतिक्रिया बल का परिमाण बाह्य बल के परिमाण के बराबर होता है, अतः प्रतिबल की माप वस्तु की अनुप्रस्थ काट के एकांक क्षेत्रफल पर आरोपित बाह्य बल से की जाती है।

 यदि किसी वस्तु के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल A पर आरोपित बाह्य बल F हो, तो आन्तरिक प्रतिक्रिया बल बाह्य आरोपित प्रतिबल क्षेत्रफल क्षेत्रफल A प्रतिबल का मात्रक S.I. पद्धति में न्यूटन/मीटर तथा C.G.S. पद्धति में डाइन/सेमी है। इसका विमीय सूत्र [ML-±r-2] है। वस्तु पर बाह्य बल अनुप्रस्थ काट के लम्बवत् दिशा में लगाया जा सकता है अथवा अनुप्रस्थ काट के स्पर्शीय दिशा में। अत: प्रतिबल दो प्रकार का होता है

(i) अभिलम्ब प्रतिबल (Normal Stress) – वस्तु की अनुप्रस्थ काट के लम्बवत् प्रति एकांक क्षेत्रफल आन्तरिक प्रतिक्रिया बल को अभिलम्ब प्रतिबल कहते हैं।

(ii) स्पर्श-रेखीय अथवा अपरूपण प्रतिबल (Tangential or Shearing Stress) - वस्तु की अनुप्रस्थ काट के स्पर्शीय दिशा में प्रति एकांक क्षेत्रफल आन्तरिक प्रतिक्रिया बल को स्पर्श-रेखीय प्रतिबल कहते हैं।

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES