जल चक्र क्या है? Jal Chakra Kya Hai?
159 views
4 Votes
4 Votes
जल चक्र क्या है? Jal Chakra Kya Hai? Or, What is Hydrological Cycle in Hindi?

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

जल चक्र (Hydrological Cycle) : पृथ्वी पर की अपार जल राशि समुद्र में खारे जल में तथा पर्वत शिखरों पर वर्षा के रूप में उपस्थित है।

समुद्र तथा पौधों से वाष्पीकरण (Evaporation) के द्वारा जलवाष्प (Water Vapour) उड़कर ऊपर उठते हैं, जो बादलों का रूप धारण करके वर्षा, हिम वर्षा तथा ओलावृष्टि के रूप में पृथ्वी पर पहुँचता है।

वर्षण के पश्चात् कुछ जल राशि बहकर नदियों से होता हुआ समुद्र में मिल जाता है। वर्षा जल का कुछ भाग भूगर्भीय जल (Underground Water) से जा मिलता है।

यह क्रिया इतनी नियमित रूप से होती रहती है, कि पृथ्वी पर भी जल राशि का भण्डार बना रहता है।

यदि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखा जाय तथा जल प्रबन्धन को अपनाया जाय तो हमारे हर क्रियाकलाप के लिए जल की पर्याप्त मात्रा हमारी पृथ्वी पर उपस्थित है।

देश के कुछ भाग अनावृष्टि तथा कुछ अतिवृष्टि का सामना करते हैं। ऐसे समय में भी देश के पूरे भू-भाग पर वर्षण की मात्रा साल दर साल प्रायः निश्चित रहती है।

वनस्पति विहीन क्षेत्रों में वर्षा जल का अधिकांश भाग बह जाता है। इस कारण से भूगर्भीय जल की मात्रा में कमी हो रही है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
4 Votes
4 Votes
51 Views
1 Answer
5 Votes
5 Votes
108 Views
1 Answer
2 Votes
2 Votes
180 Views
1 Answer
7 Votes
7 Votes
105 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES