सत्ता में साझेदारी की मुख्य आवश्यकताएँ निम्नलिखित हैं :
1. इससे राजनीतिक व्यवस्था (Political System) में स्थायित्व आता है।
2. जनसमर्थन जुटाने के लिए भी सत्ता में साझेदारी की आवश्यकता पड़ती है। अधिक-से-अधिक लोगों तथा समूहों को शासन व्यवस्था से जोड़कर लोकतंत्र की जड़ें मजबूत की जाती हैं।
3. राज्य के मामलों में अधिकाधिक लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए भी सत्ता में साझेदारी आवश्यक है।
4. राज्य में क्रांति तथा आपसी टकराव कम करने के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है।